राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो/डेस्क: डीवीसी प्रशासनिक भवन में मंगलवार को वरीय महाप्रबंधक ए कुजूर के साथ विस्थापित प्रतिनिधियों की वार्ता हुई. वार्ता में विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देने, विस्थापितों को विस्थापित प्रमाणपत्र देने, दुकानों में लगे स्मार्ट मीटर में फॉल्स बिल आने आदि मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. यहां विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी सचिव वाजिद अंसारी ने कहा कि बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर कई आउटसोर्सिग कंपनिया काम कर रही हैं जो सरकारी आदेशो का अवहेलना कर रही है.
75 प्रतिशत विस्थापित बेरोजगारों को रखने के बजाय दूसरे राज्यों एवं गैर विस्थापितों को काम में रखा जा रहा है जिसकी जांच कर विस्थापितों को काम में रखने की मांग किया गया. इसके अलावे विस्थापित गावों में रोजगार मुहैया कराने को ले बिकास कार्य तेज करने की अपील किया जिसपर वरीय महाप्रबंधक ए कुजूर ने विस्थापितों के मांगो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिए. इस अवसर पर विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति अध्यक्ष करीम अंसारी, सचिव वाजिद अंसारी सहित रवि तुरी, तैयब अंसारी, असगर अली, मो जावेद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में भूगोल विभाग स्थानांतरण के विरोध में छात्रों ने सौंपा ज्ञापन