DIG आलोक प्रियदर्शी के खिलाफ शिकायत

रांची: अशोक नगर में सार्वजनिक रास्ता बंद करने को लेकर विवाद, DIG आलोक प्रियदर्शी के खिलाफ शिकायत दर्ज

आरोप है कि डीआईजी आलोक प्रियदर्शी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर सार्वजनिक सड़क को बंद कर दिया है. साथ ही उन पर डराने-धमकाने के भी आरोप लगा है.

By : Dipali Kumari
रांची: अशोक नगर में सार्वजनिक रास्ता बंद करने को लेकर विवाद, DIG आलोक प्रियदर्शी के खिलाफ शिकायत दर्ज

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर में सार्वजनिक रास्ते को कथित तौर पर डीआईजी आलोक प्रियदर्शी द्वारा बंद किये जाने को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. मामले में अशोक नगर रोड नंबर 1 के रहने वाले मोहम्मद इब्राहीम के पुत्र शारीफ इब्राहीम ने डीआईजी आलोक प्रियदर्शी पर अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है.  

शारीफ इब्राहीम ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी डीआईजी आलोक प्रियदर्शी ने 28 सितंबर की शाम करीब 6:00 बजे उनके घर तक जाने वाली सार्वजनिक सड़क को कब्जा करने के लिए अपनी सरकारी गाड़ी (JH01CC 2556) गेट पर लगाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे उनका पूरा परिवार घर में ही बंधन बन गया है. घर से बाहर निकलने का पूरा रास्ता बंद हो गया है. 

शारीफ इब्राहीम ने कहा कि जब मैंने इस तरह सड़क पर कब्जा करने और पूरे परिवार को बंधक बनाने का विरोध किया तो डीआईजी आलोक प्रियदर्शी अपने बॉडीगार्ड के साथ आये और एके 47 राइफल से गोली मारने की धमकी दी. कहा गया कि कोई भी गाड़ी में सटा तो सीधे गोली मार दो. साथ ही कहा गया "मैं आईपीएस हूँ, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे. ऐसा केस में अंदर डालेंगे की जिंदगी बर्बाद कर दूंगा".

शारीफ इब्राहीम का कहना है कि इस तरह आईपीएस होने का रौब झाड़कर फर्जी केस में फंसाने की धमकी से मैं और मेरा पूरा परिवार दहशत में आ गया है. 
वहीं मामले में अशोक नगर सोसायटी प्रेसिडेंट ने कहा कि डीआईजी आलोक प्रियदर्शी गलत कर रहे हैं. पिछले करीब 50 सालों से अशोकनगर रोड नंबर 1 में इस रास्ते से ही आवागमन हो रहा है. 

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में झारखंड बंद का असर: आंदोलनकारियों ने NH-33 किया जाम; लगी वाहनों की लंबी कतार

संबंधित सामग्री

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

कार की पिछली सीट हटाकर एक चितकबरी गाय के चारों पैर रस्सी से बांधकर रखा गया पाया गया.

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

मंत्री इरफान अंसारी BNR चाणक्य होटल में इस दो दिवसीय कॉनक्लेव का उद्घाटन करेंगे.

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

ED की टीम ने मामले में आरोपी बताए जा रहे ज्ञान चंद उर्फ बबलू जायसवाल के आवास और आदित्यपुर स्थित कंपनी परिसर में छापेमारी की.

बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

दुकान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ सीसीटीवी का सेट टॉप बॉक्स भी चोर अपने साथ ले गए.