झारखंड बंद

पलामू में झारखंड बंद का असर: आंदोलनकारियों ने किया रेडमा चौक जाम, स्कूल बस समेत कई वाहन फंसे

पूरे झारखंड बंद होने का कारण पलामू जिले में भी इसका खासा असर देखने को मिला, जहां जाम में स्कूल बस समेत कई वाहन फंसे रहे.

By : Dipali Kumari
पलामू में झारखंड बंद का असर: आंदोलनकारियों ने किया रेडमा चौक जाम, स्कूल बस समेत कई वाहन फंसे

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने आज बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को सफल बनाने के लिए  मोर्चा से जुड़े सदस्य पलामू जिले में भी सड़क पर उतरे. सुबह 7  बजे से जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा चौक को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया और सभी आंदोलनकारियों ने सरकार से अपनी पेंशन, बच्चों को नौकरी में आरक्षण समेत छह सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया. पूरे झारखंड बंद होने का कारण पलामू जिले में भी इसका खासा असर देखने को मिला, जहां जाम में स्कूल बस समेत कई वाहन फंसे रहे.

पलामू उपायुक्त दिशा निर्देश के अनुसार सदर अंचलाधिकारी अमरदीप बल्होत्रा और थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार आंदोलनकारियों को समझा बूझकर उनकी मांग पत्र लेकर उन्हें किसी तरीके से शांत करया. सुबह 7 बजे से 10:00 बजे तक जाम की स्थिति बनी हुई थी.

मौके पर आंदोलनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कथनी और करनी में काफी फर्क है. उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर सरकार लगातार झूठ बोल रही है. लंबे समय से झारखंड आंदोलनकारी ठगे जा रहे हैं. विवश होकर उन्होंने झारखंड बंद का आह्वान किया है. उनका कहना है कि सरकार अब भी अगर मांगों को पुर अनहि करती है तो आगे और भी उग्र आंदोलन होगा. 

इसे भी पढ़ें: आज झारखंड बंद! अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरा आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा

संबंधित सामग्री

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

कार की पिछली सीट हटाकर एक चितकबरी गाय के चारों पैर रस्सी से बांधकर रखा गया पाया गया.

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

मंत्री इरफान अंसारी BNR चाणक्य होटल में इस दो दिवसीय कॉनक्लेव का उद्घाटन करेंगे.

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

ED की टीम ने मामले में आरोपी बताए जा रहे ज्ञान चंद उर्फ बबलू जायसवाल के आवास और आदित्यपुर स्थित कंपनी परिसर में छापेमारी की.

बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

दुकान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ सीसीटीवी का सेट टॉप बॉक्स भी चोर अपने साथ ले गए.