ट्रैफिक जवानों के बीच ओआरएस का वितरण, यातायात सुधार को लेकर झारखण्ड चैम्बर और ट्रैफिक पुलिस की बैठक

By : News11 Bharat
ट्रैफिक जवानों के बीच ओआरएस का वितरण, यातायात सुधार को लेकर झारखण्ड चैम्बर और ट्रैफिक पुलिस की बैठक

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भीषण गर्मी को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज ट्रैफिक जवानों के बीच ओआरएस का वितरण किया गया. इस अवसर पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक एसपी के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की. बैठक में बढ़ते जाम की समस्या से राहत दिलाने के उपायों पर विमर्श किया गया. यह सुझाया गया कि स्कूली बसों का संचालन 15 मिनट के अंतराल पर किया जाए, जिससे ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित किया जा सके.

इसके अलावा, एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी के गठन का भी प्रस्ताव रखा गया जिसमें रांची नगर निगम, ट्रैफिक विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं झारखण्ड चैंबर सहित अन्य संबंधित संस्थाएं शामिल हों. इस समिति की नियमित बैठकों से यातायात व्यवस्था में सकारात्मक सुधार संभव होगा. साथ ही शहर की ट्रैफिक लाइट्स का व्यापक ऑडिट कराने का भी सुझाव दिया गया.

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने चैम्बर द्वारा किए गए इस सामाजिक पहल की सराहना की तथा बैठक में दिए गए सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवान कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, ऐसे में उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. ओआरएस वितरण इसी दिशा में एक छोटा प्रयास है. साथ ही, रांची शहर में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है. हमें विश्वास है कि संयुक्त प्रयासों से शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा.

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: जनगणना 2027 की तैयारियों में सिमडेगा अव्वल, जनगणना मंत्रालय ने की डीसी सिमडेगा के कार्यों की  सराहना

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव