अवैध कोयला

CISF एनके एरिया व पिपरवार की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों में लदे लगभग 80 टन अवैध कोयला जब्त

बुढ़मू क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी व परिवहन के खिलाफ मंगलवार रात्रि सीआईएसएफ एनके एरिया व पिपरवार की टीम ने बड़ी करवाई करते हुए दो ट्रकों में लदे लगभग 80 टन अवैध कोयला जब्त किया है.

By : Ark Sahuliyar
CISF एनके एरिया व पिपरवार की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों में लदे लगभग 80 टन अवैध कोयला जब्त

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बुढ़मू क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी व परिवहन के खिलाफ मंगलवार रात्रि सीआईएसएफ एनके एरिया व पिपरवार की टीम ने बड़ी करवाई करते हुए दो ट्रकों में लदे लगभग 80 टन अवैध कोयला जब्त किया है.

दो किलोमीटर पीछा कर पकड़ा ट्रकों को
गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर उप कमांडेंट  दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट हर्ष लावण्या, इंस्पेक्टर संतोष बिंझा, इंस्पेक्टर अजित सोरेन व इंस्पेक्टर राजीव शर्मा की टीम ने हेन्दगीर पतरातू मार्ग पर लगभग दो किमी पीछा करने के बाद बुढ़मू थाना क्षेत्र के बींजा पुल के पास दोनों ट्रकों को पकड़ा.

एक फ़रार, एक धराया
सीआईएसएफ को देखते ही ट्रक संख्या JH01D 7373 का चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा. जबकि दूसरे ट्रक JH02BS 4921 के चालक पतरातू के हफूवा निवासी प्रदीप महतो व खलासी सतेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया.

जब्त ट्रकों को बुढ़मू थाना को सौंपा गया
सीआईएसएफ द्वारा जब्त अवैध कोयला लदे दोनों ट्रकों को बुढ़मू थाना को सौंप दिया गया, जहां MMDR एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- News11 की खबर का बड़ा असर: स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. मुकेश मिश्रा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुटूटोली का किया औचक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

हैदरनगर में रतनबिगहा मोड़ के समीप सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत बाइक चालक घायल

हैदरनगर में रतनबिगहा मोड़ के समीप सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत बाइक चालक घायल

पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है

चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'

चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'

निरीक्षण के बाद चतरा परिसदन भवन में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद व अन्य अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक <br/>

BREAKING: नहीं रहीं  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस 

BREAKING: नहीं रहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन हो गया है. रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. 

वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

विधायक सविता महतो ने कहा कि रजनी व बादल के संरक्षण और देखरेख के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है

चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

चांडिल बांध विस्थापितों की 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना, तीन माह का अल्टीमेटम

धरना के माध्यम से चांडिल बांध के विस्थापितों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया