अवैध खनन

अवैध खनन के खिलाफ ड्रोन से चल रही निगरानी, कॉम्बिंग ऑपरेशन में CISF ने करीब 10 टन कोयला किया बरामद

केरकेट्टा जंगल में CISF की बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर कोयले को कपड़े, घास-फूस और पत्तियों से ढककर छिपाया गया था

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
अवैध खनन के खिलाफ ड्रोन से चल रही निगरानी, कॉम्बिंग ऑपरेशन में CISF ने करीब 10 टन कोयला किया बरामद

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है. कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर केरकेट्टा जंगल में रात में ड्रोन निगरानी के बाद दिन में व्यापक कॉम्बिंग एवं सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया.

सर्चिंग के दौरान जंगल के विभिन्न हिस्सों में अवैध खनन के निशान, खनन स्थल और करीब 10 टन अवैध कोयला बरामद हुआ. कई जगह कोयले को कपड़े, घास-फूस और पत्तियों से ढककर छिपाया गया था. ड्रोन निगरानी में ट्रैक्टर के जरिए कोयले की अवैध निकासी और परिवहन के संकेत भी मिले थे.
कमांडेंट अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन स्थलों और कोयला भंडारण का निरीक्षण किया. उन्होंने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे कुएं का भी जायजा लिया. करीब 8 टन कोयला उठाकर सुरक्षित कराने के लिए सीसीएल प्रबंधन से अनुरोध किया गया है. वहीं, मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और वन विभाग को भी दी गई है.
कार्रवाई में सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा, निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, निरीक्षक पंकज झा, सीआईडब्ल्यू/क्राइम टीम और सीआईएसएफ की कोयला रेड टीम शामिल रही. कमांडेंट ने कहा कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा MMDR Act, 1957 सहित लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बगोदर जीटी रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रकों से 60 मवेशी बरामद

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.