Jharkhand Weather: हिमालय की बर्फबारी का असर, झारखंड में फिर लौटी ठंड, रांची का पारा 7.4 डिग्री तक पहुंचा

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: हिमालय की बर्फबारी का असर, झारखंड में फिर लौटी ठंड, रांची का पारा 7.4 डिग्री तक पहुंचा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हिमालयी क्षेत्र में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब झारखंड के मौसम पर साफ तौर पर नजर आने लगा हैं. बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ गई हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, केवल न्यूनतम ही नहीं बल्कि अधिकतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी गई हैं. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कुछ दिन पहले तक यहां पारा 32 डिग्री के आसपास बना हुआ था. हालांकि आज के मौसम को लेकर अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती हैं. 

दक्षिणी झारखंड में महसूस होगी हल्की गर्मी
आज झारखंड के दक्षिणी जिलों में मौसम थोड़ा बदला हुआ नजर आएगा. जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं. इन इलाकों में सुबह-शाम हल्की राहत के बाद दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराएगी. अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं. 

रांची-पलामू समेत कई जिलों में रहेगी हल्की ठंड
राजधानी रांची के साथ-साथ पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लातेहार और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. इन जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि शाम ढलते ही ठंड का अहसास बढ़ जाएगा. रात के समय कंकनी जैसी ठंड महसूस हो सकती हैं. यहां अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं. 

देवघर, धनबाद, गोड्डा, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच बना रह सकता हैं. वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान हैं. इन इलाकों में शाम के समय हल्की ठंड तो रहेगी, लेकिन कड़ाके की ठंड या कंकनी जैसी स्थिति नहीं बनेगी. कुल मिलाकर हिमालय की बर्फबारी ने झारखंड के मौसम को एक बार फिर बदल दिया हैं. दिन में धूप और रात में ठंड का यह मिला-जुला असर अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना जताई जा रही हैं. 

यह भी पढ़े: पुरी में समुद्र स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मां-बेटे की डूबने से मौत
 
संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप 

समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

अचानक वीरूपुर थाने पहुंचीं एसपी प्रेरणा कुमार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लखीसराय की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने वीरूपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। irpur

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है।