हमीदगंज में जनसंपर्क अभियान के दौरान अरुणा शंकर ने कहा- हर घर और हर गली से मिल रहा है अपार जनसमर्थन

By : News11 Bharat
हमीदगंज में जनसंपर्क अभियान के दौरान अरुणा शंकर ने कहा- हर घर और हर गली से मिल रहा है अपार जनसमर्थन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर नगर निगम के भाजपा समर्थित महापौर पद के प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर ने हमीदगंज वार्ड 11और 12 के कई मुहल्लों जैसे भारतमाता चौक, आरएसएस भवन, शिव मंदिर पीपल मार्ग, नन्दलाल इंस्टिट्यूट गली, घोड़िया स्कूल रोड, बिष्णुदेव दुबे रोड, बिनय मोड़, चेयरमैन रोड, कुम्हार पट्टी, सिंगरा हाउस रोड,ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल रोड, मनोज सिंह गली, मनोज दुबे गली,शिव कुमार लाल रोड, सुभाष चौक, हमीदगंज और मेजर मोड़ आदि में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।इस जनसम्पर्क आशीर्वाद यात्रा का प्रारम्भ भारत माता चौक पर माल्यार्पण किया गया एवं उपस्थित साथियों के द्वारा गगनभेदी नारों एवं जयकारो से उदघोष से किया गया.

इस अवसर पर हर घर से माताएँ -बहने,भाइयो, नौजवानों, बुजुर्गो द्वारा मिले अपार समर्थन और हर चेहरे पर दिखाई दी खुशी ने मेदिनीनगर के विकास के लिए पुनः गति प्राप्त करने के संकल्प को मजबूत किया.

 मौके पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर की गलियों से लेकर हर घर तक, जो प्यार और समर्थन आप मुझे दे रहे है, उसके लिए मैं सदैव आपकी आभारी रहूँगी.

यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि मेदिनीनगर के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर व निर्बाध विकास का है. सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब और बड़े-बुजुर्गों का आशीष इस बात का प्रमाण है कि जनता ने एक बार फिर मेदिनीनगर निगम में प्रत्याशी के रूप में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर को चुनने का मन बना लिया है. आपका हर सुझाव और आपकी हर समस्या मेरा प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने अगर इस बार भी आशीर्वाद दिया तो पूरे नगर निगम क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया जाएगा। कोई भी वार्ड ऐसा नहीं रहेगा जहां विकास की धारा नहीं बहेगा। हर वार्ड में विकास का काम किया जाएगा। मेदिनी नगर नगर निगम क्षेत्र का हर सड़क चकाचक रहेगा हर चौक चौराहा पर चक चौथ रोशनी की व्यवस्था की जाएगी 

मौके पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,बिभाकर नारायण पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि बिजय ओझा,बिनय सिंह,जितेंद्र पाण्डेय, गुड्डु बर्मन,नगर मण्डल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, सुजाता सिंह, मंजू गुप्ता,रूपा सिंह,  रेखा गुप्ता,संध्या देवी, पिंकी देवी, रूबी सिंह,ज्योति अग्रवाल, कुणाल किशोर, चंदू गुप्ता, गुड्डू बर्मन, पंकज जायसवाल, आशीष भगत, संजय भगत, मनोज दुबे, मनोज सिंह, अरविन्द गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो में महा शिवरात्रि को लेकर अखंड हरि कीर्तन एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया