न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सड़क हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति राजकुमार प्रसाद की मौत के बाद मृतक के परिवार सहित स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे लोग लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बता दें कि शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास अशोक नगर गेट नंबर 2 के पास सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गयी थी. सफेद और ग्रे रंग की क्रेटा कार पर व्यक्ति को टक्कर मार कर भगाने का आरोप है. बुजुर्ग राजकुमार अशोक नगर से फेरी कर लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार क्रेटा कार टक्कर मारकर फरार हो गयी थी. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र की है.
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली