Spurious Liqour
एक्सक्लूसिव

शराबबंदी वाले नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब का कहर, दो दिनों में 19 लोगों की मौत

नागालैंड में संदिग्ध जहरीली या मिलावटी शराब पिने से पिछले दो दिनों में 19 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच टीम यानी SIT बनाई है.

By : Amisha Pathak
शराबबंदी वाले नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब का कहर, दो दिनों में 19 लोगों की मौत

न्यूज़11 भारत

नैशनल/डेस्क: नागालैंड में संदिग्ध जहरीली या मिलावटी शराब पिने से पिछले दो दिनों में 19 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच टीम यानी SIT बनाई है. पुलिस के मुताबिक, मोकोकचुंग में 8 और तुएनसांग में 11 लोगों की मौत हुई है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों ने संदिग्ध मिलावटी या अवैध शराब का सेवन किया था. वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक वेसुप्रा केजो ने शनिवार को बताया की जांच के लिए SIT बनाई गई है. हालांकि, मौतों की वास्तविक वजह की अभी वैज्ञानिक और फॉरेंसिक जांच की जा रही है. संदिग्ध शराब के नमूने जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं.

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ सुराग मिले हैं. हालांकि, इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. इस मामले की छापेमारी कई जगह भी की गई है. कार्रवाई के दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है एवं 3 हजार शराब की बोतलें भी जब्त की गई हैं. दरअसल, नागालैंड में Nagaland Liqour Total Prohibition Act, 1988 के तहत अप्रैल 1990 में शराब को प्रतिबंध लागू है. इस कानून के तहत राज्य में शराब रखने, बेचने, पीने और बनाने पर रोक है. इसके बावजूद अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई के मामले सामने आते रहे हैं.

पुलिस ने लोगों से अज्ञात या बिना लेबल वाली शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है. पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के बाद चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे,तो तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए. फिलहाल, पुलिस मामले कि जांच में जुटी है. और शराब की सप्लाई से जुड़े लोगों का पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें: रविवार को खुला रहेगा बैंक, जानिए आखिर क्यों हुआ साप्ताहिक छुट्टी में बड़ा बदलाव 

संबंधित सामग्री

पैसे नहीं थे तो आलू देकर सीखा सिलाई का हुनर, आज महिलाओं को रोजगार दे रही गायत्री देवी

पैसे नहीं थे तो आलू देकर सीखा सिलाई का हुनर, आज महिलाओं को रोजगार दे रही गायत्री देवी

गायत्री देवी खुशबू महिला रोजगार संस्था की संचालिका हैं और सिलाई के हुनर के जरिए खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं.

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर गोलियां चलायी गयी है.

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर गोलियां चलायी गयी है.

चतरा: SSB के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, महाविद्यालय और आसपास के इलाकों में की साफ-सफाई

चतरा: SSB के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, महाविद्यालय और आसपास के इलाकों में की साफ-सफाई

जवानों ने अपने वाहिनी मुख्यालय परिसर के साथ-साथ चतरा महाविद्यालय और आस पास की दुकानों के इर्द-गिर्द भी साफ-सफाई की. 

गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान शुरू, 54 वेदियों पर पिंडदान करेंगे श्रद्धालु

गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान शुरू, 54 वेदियों पर पिंडदान करेंगे श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध गयाजी में पितृपक्ष के दौरान 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है।