गढ़वा में रन फॉर झारखण्ड” में उमड़ा जोश, डीसी-एसपी संग युवाओं ने दिखाया एकता और उत्साह

बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से हुई दौड़ की शुरुआत, टाउन हॉल मैदान में समापन

By : News11 Bharat
गढ़वा में रन फॉर झारखण्ड” में उमड़ा जोश, डीसी-एसपी संग युवाओं ने दिखाया एकता और उत्साह

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:गढ़वा जिला मुख्यालय में झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आज गढ़वा जिले में ऊर्जा, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला. रन फॉर झारखण्ड कार्यक्रम के तहत उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से हरि झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की. इस अवसर पर जिले के विभिन्न पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलंटियर्स एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से नहर चौक, चिनियाँ मोड़ होते हुए नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) मैदान तक दौड़ लगाई.
पूरे मार्ग में युवाओं का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था. हर कदम झारखण्ड की नई ऊर्जा और एकता का प्रतीक बना.कार्यक्रम के समापन पर बच्चे एवं बच्चियों वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं एसपी अमन कुमार द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.  झारखण्ड @25 थीम के अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
इसी कड़ी में “रन फॉर झारखण्ड” कार्यक्रम के माध्यम से जिले में एकता, स्वास्थ्य और राज्य गौरव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया.

यह भी पढ़ें: भरनो के कुम्हरों दूरमी टंगरा में अगहन जतरा का हुआ आयोजन, विधायक जिग्गा सुसारन होरो हुए शामिल

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव