न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची से एक होमगार्ड नामांकन प्रक्रिया में फर्जी तरीके से नियुक्ति का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिस अभ्यर्थी के नाम पर यह फर्जी भर्ती की जा रही थी, वह मृत है. इस मामले ने सभी को चौका के रख दिया है. वहीं इस मामले को लेकर झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के पूर्व कंपनी कमांडर कैलाश प्रसाद यादव ने महानिदेशक–सह–महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं झारखंड को लिखित शिकायत दी है. साथ ही लिखित आवेदन के जरिए महानिदेशक–सह–महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पूरा मामला जिला समादेष्टा हरिहर सिंह मुंडा के कार्यकाल के समय का है. शिकायत के मुताबिक विज्ञापन संख्या 01/2016 के तहत शहरी होमगार्ड के लिए सुधीर कुमार (पिता – स्व. सियाराम सिंह) नामक अभ्यर्थी ने आवेदन किया था.
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, जिस मृत अभ्यर्थी के नाम पर यह फर्जी भर्ती की जा रही थी, उसका रोल नंबर 1286 है. इस अभ्यर्थी की मृत्यु बुनियादी प्रशिक्षण से पहले ही हो गई थी. जिसकी जानकारी बिहार के जहानाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति हो गई थी. जिसके बाद मृत व्यक्ति के जगह पर वह व्यक्ति अपना खुद का नाम सुधीर कुमार बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होमगार्ड में नामांकन करा लिया. वहीं बिना किसी जांच के उसे होमगार्ड संख्या 3713 के तहत आवंटित कर दिया गया. जिसके बाद अब यह पूरा मामला सामने आया है और बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए हस्ताक्षर मिलान, शारीरिक दक्षता परीक्षा की फोटो एवं वीडियो जांच, मास्टर चार्ट में दर्ज शारीरिक विवरण, पहचान चिन्ह, आवासीय प्रमाणपत्र एवं पुलिस सत्यापन की जांच कराने की मांग की गई है.
यह भी पढ़ें: लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर झारखंड HC में हुई सुनवाई, जानें कब तक जारी होगी अधिसूचना
मृत अभ्यर्थी के जगह हुई फर्जी होमगार्ड नियुक्ति, जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित सामग्री
चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर
घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है
अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश
राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द
जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल
भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच
CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध