पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट

पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट के समाधान को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की बैठक 

पलामू प्रमंडल में सूखे और गर्मी के कारण कृषि कार्य प्रभावित हैं. ऐसे समय में पर्याप्त एवं नियमित बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है.

By : Ark Sahuliyar
पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट के समाधान को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की बैठक 

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट के समाधान को लेकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विधायक संजय सिंह यादव, अनंत प्रताप देव एवं नरेश सिंह के साथ समीक्षा बैठक की. 

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू प्रमंडल में सूखे और गर्मी के कारण कृषि कार्य प्रभावित हैं. ऐसे समय में पर्याप्त एवं नियमित बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि बढ़े हुए कृषि भार को देखते हुए 25 KVA के ट्रांसफार्मर को 63 KVA तथा 63 KVA के ट्रांसफार्मर को 100 KVA में अपग्रेड करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए.

उन्होंने कहा कि साथ ही विद्युत वितरण निगम के वरीय अधिकारियों की टीम 13 एवं 14 अगस्त को पलामू प्रमंडल का दौरा करेगी. टीम छतरपुर, पाटन, नौडीहा बाजार, जपला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जमीनी स्थिति का जायजा लेगी और बिजली संकट के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन नवजीवन-III में चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण, AK-47 समेत हथियार व 2200 से अधिक कारतूस बरामद

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.