न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में अचानक आग लग गई. जनरेटर में आग लगने के बाद धुआं छत के रास्ते नीचे की ओर आने लगा, जिससे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई.
धुआं देखकर अपार्टमेंट के लोग पांचवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचे. वहां जनरेटर में आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए. हालांकि, अपार्टमेंट के गार्ड और अन्य लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया.
आग पर काबू पाए जाने के बाद अपार्टमेंट के लोगों ने राहत की सांस ली. लोगों की तत्परता और सूझबूझ के कारण एक बड़ी घटना टल गई.
बताया जाता है कि श्रीराम अपार्टमेंट में कई बैंकों के कार्यालय भी संचालित होते हैं. ऐसे में आग के समय लोगों में काफी दहशत फैल गई थी. समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया.
इसे भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज