न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गढ़वा निवासी श्रवण सिंह खरवार की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं को शामिल किया गया है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
लिखित शिकायत में बताया गया है कि भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एक वीडियो में सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर आपतिजनक टिप्पणी की है. जिसमें कहा गया है कि "हेमंत सोरेन के माई मू गईल हई जो एतना रोवत चल रहे हैं, बिलापत चल रहे हैं".
शिकायतकर्ता ने कहा कि इस वीडियो को देख उन्हें अत्यंत पीड़ा एवं आघात पहुंचा है. यह बयान ऐसे समय में आया, जब सीएम की मां की तबीयत ठीक नहीं है और वह अस्पताल में इलाजरत हैं.
शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: दुमका: दो बच्चे की मां के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार