प्राकृतिक आपदा

गावां में वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत, बरगद पेड़ के नीचे थे सभी पशु

घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान, ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गावां में वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत, बरगद पेड़ के नीचे थे सभी पशु

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के जमडार पंचायत अंतर्गत लौरिया गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई. मृत मवेशियों में तीन गाय और दो बैल शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण आसपास पानी जमा होने से सभी मवेशी एक बरगद के पेड़ के पास जाकर रुके हुए थे. इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही पांचों मवेशियों की मौत हो गई.

वज्रपात से बैजल हेंब्रम की दो गाय, बंधन कमर के दो बैल तथा सलखु हेंब्रम की एक गाय की मौत हुई है. घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: गावां में सड़क हादसे में मृत सुखी यादव के परिजनों को झारखंड एकता समाज ने दी 20 हजार की सहायता

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.