गढ़वा एसडीएम ने मेराल में अवैध शराब के विरुद्ध चलाया अभियान,अवैध शराब निर्माण का अड्डा ध्वस्त

25 क्विंटल महुआ जावा भी किया गया विनष्ट

By : News11 Bharat
गढ़वा एसडीएम ने मेराल में अवैध शराब के विरुद्ध चलाया अभियान,अवैध शराब निर्माण का अड्डा ध्वस्त

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:    गढ़वा में रविवार को गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब निर्माण की मिल रही शिकायतों के आलोक में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में लातदाग गांव में चूड़ामणि पहाड़ के पास अवैध शराब निर्माण का एक अड्डा पकड़ा गया.लातदाग गांव में की गई छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें तत्काल नष्ट कर दिया गया. साथ ही 14 ड्रमों में संग्रहित लगभग 25 क्विंटल महुआ जावा / अर्ध-प्रसंस्करित शराब को मौके पर ही बहाकर विनष्ट किया गया. ये ड्रम पांच अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखे गए थे, जिनमें से चार ड्रम ज़मीन में गाड़कर छुपाए गए थे, जिन्हें एसडीएम के निर्देश पर उनके सुरक्षा कर्मियों नष्ट किया गया. सभी अन्य ड्रमों को भी मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया गया. छापेमारी स्थल की स्थिति से स्पष्ट हुआ कि यहां सुनियोजित तरीके से अवैध शराब निर्माण किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान एसडीएम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए.स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना एवं पूछताछ के आधार पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. एसडीएम ने संबंधित उत्पाद एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जाए. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि अवैध शराब निर्माण न केवल कानून-व्यवस्था के लिए, बल्कि सामाजिक स्वास्थ्य और ग्रामीण परिवेश के लिए भी गंभीर चुनौती है. ऐसे अवैध कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर और सख्त रूप से जारी रहेगी.अभियान के दौरान रविंद्र पासवान, कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, रमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा एसडीएम ने कोयल नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन को लेकर किया औचक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 19 एवं 20 नवम्बर को ELC-2.0 का आयोजन किया जा रहा है. 

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.