आपदा

घाघरा वज्रपात का कहर, बैल चराने निकले युवक की मौत, गुटवा में दो मवेशियों की भी गई जान

तेज बारिश में पेड़ की ओर जाने के क्रम में अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा वज्रपात का कहर, बैल चराने निकले युवक की मौत, गुटवा में दो मवेशियों की भी गई जान

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया. अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो मवेशियों ने भी वज्रपात की चपेट में आकर दम तोड़ दिया. पहली घटना टांगर सिकवार गांव की है, जहां बैल चराने गए करीब 30 वर्षीय ललित उरांव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, ललित उरांव गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बैल चराने के लिए खेत की ओर गया था. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह पेड़ की ओर जाने लगा, तभी अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में ललित को एंबुलेंस से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में भी मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है.

गुटवा में वज्रपात से दो मवेशियों की मौत

इधर, घाघरा क्षेत्र के गुटवा गांव में भी वज्रपात की घटना हुई. यहां गुडुवा मुंडा के दो मवेशी चरने के लिए गए थे. इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मवेशियों की मौत से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है. पीड़ित ने अंचल प्रशासन से नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है.

लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: NPU कुलपति दिनेश कुमार सिंह पर करीब 10 लाख के एसी खरीदकर अपने आवास में लगवाने का आरोप

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.