कोनार नदी

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

मुंद्रिका यादव बीती शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके गांव कर्मा पर्व का झूमर देखने गए हुए थे.

By : Dipali Kumari
गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
जिले के गोमिया में कल मंगलवार शाम नदी पार कर पड़ोसी गांव झूमर देखने गया एक बुजुर्ग व्यक्ति आज सुबह वापस घर लौटने के क्रम में कोनार नदी के तेज बहाव में बह गया. बुजुर्ग व्यक्ति का कहीं कुछ अता-पता नहीं चल रहा है. लापता व्यक्ति की पहचान आई. ई. एल. थाना क्षेत्र के जोबेड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय मुंद्रिका यादव के रूप में हुई है. 

बताया जा रहा है कि मुंद्रिका यादव बीती शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके गांव कर्मा पर्व का झूमर देखने गए हुए थे. आज सुबह-सुबह घर लौटने के दौरान जब वह नदी पार कर रहे थे, तो एकाएक नदी के बहाव में डूब गए. घटनास्थल से कुछ दूर मछली पकड़ रहे युवकों ने मुंद्रिका यादव को डूबते हुए देखा, लेकिन जब तक बचाने के लिए लोग वहां पहुंचे बुजुर्ग डूबकर लापता हो चुके थे.
सूचना पर परिजन, ग्रामीण, मुखिया प्रतिनिधि व आई. ई. एल. थाना प्रभारी सदल-बल मौके पर पहुंचे हैं और आसपास के युवकों की सहायता से खोजबीन जारी हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ 
 
संबंधित सामग्री

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है.

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

राज्यभर में कल रात करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की.

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़े हादसे की खबर सामने आई है।