दानापुर खबर

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

By : Dipali Kumari
दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी मोड़ के पास कल मंगलवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. गोली लगने से भाई-बहन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. 

मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर के औराही निवासी उदय चंद्र के 30 वर्षीय ओमचंद उर्फ सोनू और उनकी 21 वर्षीय शादीशुदा बहन गायत्री कुमारी के रूप में हुई है. ओमचंद बिहार पुलिस में सिपाही थे और वर्तमान में मोतिहारी जिला बल में पदस्थापित थे. उनका परिवार करीब एक साल से दानापुर में किराए के मकान में रह रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार ओमचंद की 2024 में अनुकंपा के आधार पर बिहार पुलिस में नौकरी लगी थी. 

कल मंगलवार शाम करीब 8 बजे दानापुर पुलिस को मिथिला कॉलोनी मोड़ के पास दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि ओमचंद ने अपनी सर्विस पिस्टल से पहले बहन गायत्री को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली.

सिटी एसपी वेस्ट संकेत कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और घरेलू परिस्थितियां सामने आ रही हैं. साथ ही पुलिस को गायत्री के मानसिक रूप से परेशान होने और उसका मुजफ्फरपुर में इलाज चलने की जानकारी मिली है. हालांकि घटना की वास्तविक वजह क्या थी, यह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल, दो खोखे, दो मैगजीन, 33 जिंदा कारतूस और दो फायर बुलेट बरामद किए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस दोनों के बीच घटना से पहले हुई बातचीत और विवाद के कारणों की भी जांच कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण