न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यपाल संतोष गंगवार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. उक्त अवसर पर राज्यपाल ने अपने सुपुत्र के विवाह समारोह एवं आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने के लिए राम नाथ कोविंद को आमंत्रित किया. इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय श्री राम नाथ कोविंद जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 1, 2025
उक्त अवसर पर उन्हें अपने सुपुत्र के विवाह समारोह एवं आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।
पूर्व राष्ट्रपति महोदय ने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। उनका हार्दिक आभार। pic.twitter.com/TiYlphItzj
ये भी पढ़ें- उपचुनाव को लेकर JMM ने कसी कमर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन 3 नवंबर से घाटशिला में करेंगे कैंप