न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: इस समय पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है. राजधानी रांची में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा पंडालों और घरों में गणेश जी की पूजा-अर्चना हो रही है. केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर भी गणेश पूजा हो रही है. इस मौके पर राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी पूजा में शामिल हुए. पत्रकारों के बात करते हुए उन्होंने राज्य की खुशहाली का संदेश भी दिया.
इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने न्यूज़ 11 से की खास बातचीत करते हुए गणेश चतुर्थी की राज्यवासी समेत देशवासियों को बधाई दी. वहीं दो दिनों के हुए ब्रिक्स समिट को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है. आने वाले दिनों में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और भगवान गणेश से हम प्रार्थना करते हैं कि इसी तरह वह हमारे देश के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहे विकसित भारत के संकल्प का सपना साकार हो सके.
वहीं विपक्ष के मुख्यमंत्री के नहीं शामिल होने पर कहा कि भारत की मजबूती उन्हें पचती नहीं है इससे पहले जी-20 को लेकर भी इन्होंने निशाना साधा था. वही मेहमानों को वेज खाना परोसे जाने पर भी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह अच्छी बात है मेहमानों को कोई आपत्ति नहीं हुई. मोटे अनाज को बढ़ावा दिया गया, लेकिन यह विपक्षी मानेंगे नहीं, इन्हें तो सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करनी है.
यह भी पढ़ें: 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू हो जाएगा UCC, गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान