श्रावण मास

झरना टोला में शिव मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने ₹51 हजार सहयोग की घोषणा की

कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों, ग्रामीणों ने विधायक डॉ. मेहता का फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झरना टोला में शिव मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने ₹51 हजार सहयोग की घोषणा की

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के पूर्णाडीह पंचायत स्थित झरना टोला में शिव मंदिर निर्माण कार्य के लिए विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधायक माननीय डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता उपस्थित हुए.

कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विधायक डॉ. मेहता का फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया. भूमि पूजन के उपरांत विधायक ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए अपनी ओर से ₹51,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है.

मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव,प्रो. बच्चन ठाकुर, नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, विवेकानंद त्रिपाठी, पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला कुमारी, मुखिया गुड्डी देवी, पंचायत समिति सदस्य कमेश यादव, उपमुखिया वरुण जायसवाल, मंच संचालक नवीन कुमार जायसवाल, सुधीर सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

कार्यक्रम का समापन मंदिर निर्माण कार्य की सफलता एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: लुगाहारा काजू जंगल में 9-10 हाथियों का डेरा, दर्जनों गांवों  के ग्रामीणों में दहशत का माहौल

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.