गुमला उपायुक्त ने जारी प्रखंड के सुदुरवर्ती गांव मंगरूतला का किया दौरा मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

By : News11 Bharat
गुमला उपायुक्त ने जारी प्रखंड के सुदुरवर्ती गांव मंगरूतला का किया दौरा मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: जारी प्रखंड के जरडा पंचायत के सुदूरवर्ती क्षेत्र मंगरूतला गांव में बुधवार को गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने व्यापक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया.उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पूर्व  अखबारो में मंगरूतला गांव की बदहाली और विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही को लेकर खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं.जिसके बाद से प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है.वही उपायुक्त के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया.महिलाओं,बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रशासन से अपनी समस्याएं बताने के लिए एकत्रित हुए थे.कई ग्रामीणों ने सड़क,स्वास्थ्य,पेयजल, आवागमन व रोजगार से जुड़ी परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की.साथ ही निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कई सरकारी योजनाओं समीक्षा की और मौके पर ही लाभ वितरण भी कराया. जिन योजनाओं का लाभ दिया गया उनमें शामिल हैं.वृद्धा पेंशन,मनरेगा जॉब कार्ड,पशुधन विकास योजना,आयुष्मान भारत कार्ड,आधार कार्ड अपडेट/निर्माण,मातृ वंदना योजना,किशोरी स्मृति योजना,जेसिका योजना इसके अतिरिक्त गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच धोती-साड़ी और कंबल का भी वितरण किया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया.कि जो भी पात्र परिवार अब तक योजनाओं से वंचित हैं.उनकी सूची तैयार कर त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाए.उपायुक्त ने प्रखंड व जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंगरूतला गांव में लंबित विकास योजनाओं की त्वरित समीक्षा की जाए.उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उपायुक्त ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि वे योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत सीधे प्रशासन से कर सकते हैं.वही मुख्य रूप से कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया टीयू,जिला पशुधन पदाधिकारी अनूज प्रताप सिंह,कार्यपालक अभियंता अनुज मिश्रा,परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल,प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा,अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता,जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक,प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर प्रखंड में अलाव की व्यवस्था, ठंड से राहत के लिए जिला परिषद और वन विभाग ने बांटी लकड़ी

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया