गुरु पूर्णिमा

विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती

हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत

बसिया/डेस्क: बसिया-हरीबनवासी विकास समिति द्वारा संचालित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में बुधवार को गुरु पूर्णिमा सह महर्षि वेद व्यास जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और महर्षि वेद व्यास, भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.

मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है. गुरु अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा देते हैं. वहीं, विद्यालय के सचिव सुनील कुमार और प्राचार्य अभिमन्यु महतो ने महर्षि वेद व्यास के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुमुद कुमार झा, उपाध्यक्ष अभय चौधरी, भुनेश्वर साहू, शंकर साहू, नरेश कुमार, विजय सिंह, प्रकाश साहू सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: महुआडांड़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपन्न, 90.07% मतदाताओं का हुआ डिजिटलाइजेशन

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ