न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड तंजीम के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात और मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने BLO से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का की शिकायत भी की. उसने बताया कि मांगे जा रहे 11 जरूरी दस्तावेजों के कारण अल्पसंख्यक समुदाय को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने प्रक्रिया को सरल करने की मांग की. उन्होंने वैध मतदाता सूची से बाहर ना हो, इस पर ध्यान देने की बात भी कही.
यह भी पढ़ें: एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या