एशियन गेम्स 2026

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत को यह गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है. भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को फाइनल मैच में 147 रनों के विशाल अंतर से हराते हुए यह गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय टीम ने श्रीलंका टीम को जीत के लिए 217 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. लेकिन श्रीलंकाई टीम 69 रनों पर ही ढेर हो गई. श्रीलंकाई पारी को सस्ते में समेटने में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 खिलाड़ियों को आउट किया.  शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए.

महिला क्रिकेट के गोल्ड मेडल के अलावा भारत ने अब तक 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्च जीते हैं. जापान एशियन गेम्स में फाइनल मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका की रणनीति को गलत साबित करते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है.

भारतीय महिला टीम की स्मृति मंधाना ने श्रीलंकाई महिला टीम की गेंदबाजों की अच्छी खबर लेते हुए शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली उन्होंने 45 गेंदों में 79 रन ठोंक डाले. उनकी इस पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल हैं. इससे पहले धुरंधर ओपनर शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत भारतीय टीम को दी और 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 48 रन ठोंके. रिचा घोष ने 22 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. भारती फुलमणि 7 रन बनाकर नाबाद रहीं. इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत 17 रन बनाकर आउट हुईं.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की