सड़क हादसा

पलामू: नावाबाजार में दो हाइवा वाहनों के बीच भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में एक हाइवा का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.

By : Dipali Kumari
पलामू: नावाबाजार में दो हाइवा वाहनों के बीच भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के पड़वा मोड़ के पास दो हाइवा वाहनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में एक हाइवा का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने भेज दिया हैं ,बताया जा रहा हैं कि दोनों वाहन एक ही कंपनी के हैं.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण अचानक एक हाइवा का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह दूसरे हाइवा से जा टकराया, इस दुर्घटना में चालक वाहन के भीतर ही फंस गया. स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना तुरंत नावाबाजार पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है.

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर पुलिस की नजर, अकाउंट बनाने वाले की तलाश में X कॉरपोरेशन को नोटिस

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: प्रार्थियों ने दाखिल किया जवाब

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: प्रार्थियों ने दाखिल किया जवाब

प्रार्थियों की ओर से मामले में बहस पुरी हो गयी है. अब राज्य सरकार अपना पक्ष रखेगी.

बाल-बाल बचे सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो, मशाल की चिंगारी से शर्ट में लगी आग

बाल-बाल बचे सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो, मशाल की चिंगारी से शर्ट में लगी आग

अचानक मशाल से निकली चिंगारी विधायक की शर्ट पर गिरी और कपड़े में आग लग गई.

रांची: हरमू चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’, भाजपा ने लगाया नया बोर्ड

रांची: हरमू चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’, भाजपा ने लगाया नया बोर्ड

भाजपा ने हरमू चौक पर गाजे-बाजे के साथ विकसित भारत संकल्प सेवा चौक नाम का बोर्ड लगाया.

चाईबासा में भूकंप के झटके: तेज आवाज के साथ हिली धरती, लोगों में दहशत

चाईबासा में भूकंप के झटके: तेज आवाज के साथ हिली धरती, लोगों में दहशत

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कंपन से ठीक पहले गड़गड़ाहट जैसी भारी आवाज सुनाई पड़ी. इसके तुरंत बाद घरों, दुकानों और बहुमंजिला इमारतों में तेज हलचल महसूस की गई.

रांची के सभी दुर्गा पूजा पंडालों का निरिक्षण कर रही नगर निगम

रांची के सभी दुर्गा पूजा पंडालों का निरिक्षण कर रही नगर निगम

आज बुधवार को नगर निगम की टीम पूजा पंडालों का निरिक्षण करने पहुंची.