विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क: जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर माली रेलवे क्रॉसिंग के समीप बीती देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान भजनिया गांव निवासी अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (40), सड़ेया गांव निवासी अभिषेक विश्वकर्मा 30 वर्ष और चंदन कुमार यादव (21) के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जपला से अपने घर भजनिया लौट रहे थे. इसी दौरान मोहम्मदगंज की ओर से आ रही बाइक पर सवार दो युवकों से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में तीनों घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इलाज के बाद अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और अभिषेक विश्वकर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना के एसआई अमरीका प्रसाद अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें: रांची: मोरहाबादी वेंडर मार्केट आज बंद, नगर निगम के खिलाफ हड़ताल पर बैठे दुकानदार