DAV स्कूल के प्रिंसिपल एमके सिंहा से जुड़े छेड़खानी और उत्पीड़न मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

By : News11 Bharat
DAV स्कूल के प्रिंसिपल एमके सिंहा से जुड़े छेड़खानी और उत्पीड़न मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
DAV स्कूल के प्रिंसिपल एमके सिंहा से जुड़े छेड़खानी और उत्पीड़न मामले में सुनवाई पूरी हो गई हैं. अपर न्यायुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा हैं. 21 मई को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. 

बता दें कि, मामले में एमके सिंहा पर 18 जनवरी 2025 को आरोप गठित किया गया था. यह मामला मई 2022 का है, जहां स्कूल के महिला स्टाफ नर्स ने ये आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल एमके सिंहा बीपी चेक करने के बहाने अपने कमरे में बुलाते थे और अश्लील हरकतें करते थे. साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे. इस मामले को लेकर पीड़िता ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एमके सिंहा फरार हो गया था. 4 दिनों की फरारी के बाद जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था. बाद में वह 21 नवंबर 2022 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए थे. इसके खिलाफ पीड़िता ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत रद्द करने की मांग भी की थी. जहां 20 जून 2025 को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत रद्द कर दी थी. हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ एमके सिंहा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एमके सिंहा की याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था और निचली अदालत में एक सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था. फिर आरोपी ने ट्रायल कोर्ट में सरेंडर किया था, तब से वह जेल में बंद हैं.

यह भी पढ़े:  उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को मिली जमानत
 
संबंधित सामग्री

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल

रांची में चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई<br/>

सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन

सत्यारी सरना स्थल पिसका मोड की भूमि का विवाद सुलझाया गया, सरना स्थल की चारदीवारी का किया गया भूमि पूजन

बंधु तिर्की की पहल से विश्वनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट और हेसल सरना समिति के लोगों ने लिखित समझौता कर सारे विवादों को सुलझा लिया

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

'वोट चोरी' पर नौटंकी करने वाले मंत्री इरफान अंसारी दवाई चोरी पर दें जवाब - अजय साह

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

कल सुबह शहीद मैदान धुर्वा से स्थानीय लोग प्रोजेक्ट भवन की ओर रुख करेंगे.