Breaking News: शराब घोटाला मामले में अमित प्रभाकर सलौंकी की याचिका पर हुई सुनवाई

By : News11 Bharat
Breaking News: शराब घोटाला मामले में अमित प्रभाकर सलौंकी की याचिका पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मैनपावर सप्लाई एजेंसी सुमित फैसिलिटीज के निदेशक अमित प्रभाकर सलौंकी की याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी. जानकारी के अनुसार, बिजनेस के सिलसिले में अमित प्रभाकर सलौंकी ने कोर्ट से स्पेन जाने के लिए इजाजत मांगी हैं. 

बता दें कि, साल 2022-2023 में अमित प्रभाकर सलौंकी की कंपनी ने झारखंड में मैन पावर सफलाई की थी. इसी मामले में 23 जुलाई, 2025 को जांच एजेंसी एसीबी ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था लेकिन चार्जशीट दाखिल होने के उन्हें बेल मिल गई थी. वहीं मामले में निलंबित IAS विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मामले में कार्रवाई के लगभग एक साल होने को है लेकिन अब तक जांच एजेंसी एसीबी ने चार्जशीट दाखिल नहीं की हैं.

यह भी पढ़े:  खदान में चाकू मारकर हत्या मामले में धनवार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी से की जा रही है पूछताछ

संबंधित सामग्री

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.