रांची: सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार पर लगा 2000 रूपए का जुर्माना

By : Admin
रांची: सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार पर लगा 2000 रूपए का जुर्माना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी और उनके खिलाफ दाखिल चार्जशीट को निरस्त करने की मांग की हैं.

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए दूसरी बार अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया. इस पर नाराजगी जताते हुए न्यायालय ने सरकार पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया.
याचिका में निशिकांत दुबे ने अपने खिलाफ दर्ज केस को “अनुचित और निराधार” बताते हुए रद्द करने का आग्रह किया हैं. कोर्ट ने इस मामले में सांसद के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी रखी हैं.

यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सांसद ने मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को जो बाजार में बैल खरीद-बिक्री का काम करता था उसे बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर उसके साथ मारपीट की थी और उसके बैल को भगा दिया था. बाद में दुबे ने उस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था. सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि उस इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा पशु तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती है, इसलिए उन्होंने संदेह के आधार पर कार्रवाई की थी. 

यह भी पढ़े: ग्वालियर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 11 गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया