राजेश कुमार/गुप्ता न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: डीवीसी सीएसआर एवं डीवीसी अस्पताल की ओर से बुधवार को बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में कम सुनने वालो के लिए। श्रवण जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्लांट के प्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक प्रशासनिक ए कुजूर, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के झा, प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी,मुखिया चंद्रदेव घासी, चन्दना मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।यहां बोकारो थर्मल सहित आस पास के लगभग दो सौ पंचास कम सुनने वाले महिला पुरुष मरीजों का निःशुल्क कान की जांच किया गया। जांचोपरांत के बाद 65 लोगो के बीच निःशुल्क कान की मशीन का वितरण किया गया । इसके अलावे 28 मार्च को बाकी बचे हुए लोगों के बीच मशीन का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर डीवीसी सीएसआर के प्रबंधक मनीष चौधरी ने कहा कि सीएसआर की ओर से निःशुल्क श्रवण जांच एवं श्रावण यंत्र का वितरण किया गया। डीवीसी के ओर से इस तरह के सामाजिक कार्य सदेव किए जाते रहे हैं। ताकि गरीब व जरूरत मंद लोगो को लाभ मिल सके। मरीजों का जांच पूर्वी हेयरिग केयर धनबाद अस्पताल के चिकित्सक डॉ योगेश वर्मा, डॉ जलेश्वर मुरमुर, डॉ गोपाल यादव ,अंकित राय सिंह ने किया,इस अवसर पर भैरव महतो,कृष्णा कुमार, मो.कलीम अंसारी, मो.सिद्दीकी अंसारी, रमेश यादव, मिहीलाल मुरमुर, जीवाधन महतो ,पिंकी कुमारी सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: पलामू में जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, अपर समाहर्ता ने शिकायतों पर किया गौर