न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में आज मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क बना हुआ हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आसमान साफ रहेगा, जिससे धूप और ज्यादा तीखी महसूस होगी. हालांकि सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता हैं.
कई जिलों में बादल और तेज हवाओं का असर
गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई हैं. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम हैं.
राज्य में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
IMD के अनुसार झारखंड के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं. रांची, पलामू, कोडरमा, जमशेदपुर और हजारीबाग जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता हैं. वहीं, कुछ मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना हैं.
इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी का असर
पलामू, बोकारो, धनबाद, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर जैसे जिलों में भीषण गर्मी महसूस की जा सकती हैं. यहां दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने की आशंका हैं. लगातार तेज धूप के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो सकती हैं. मौसम विभाग ने 19 अप्रैल के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया हैं. दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा सकती हैं. इस दौरान लू चलने की संभावना भी बनी हुई हैं.
यह भी पढ़े: रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल