बुढ़मू में तेज बारिश और वज्रपात से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

By : News11 Bharat
बुढ़मू में तेज बारिश और वज्रपात से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क:  बुढ़मू थाना क्षेत्र के मक्का गांव में सोमवार शाम अचानक खराब मौसम ने कहर बरपाया. तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से जगन्नाथ गंझू के 25 वर्षीय पुत्र राजेश गंझू की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाम होते ही आसमान में गरज-चमक शुरू हो गई. इसी बीच राजेश किसी काम से घर के बाहर थे, तभी वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मौसम में अचानक आए बदलाव ने सबको हैरान कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नवपल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल बरौदी ने दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को वार्षिकोत्सव का आमंत्रण

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया