मधुकम

रांची: मधुकम में 12 घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाकर्ता पर लगा 12 लाख का जुर्माना

मधुकम में 12 घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है.

By : Dipali Kumari
रांची: मधुकम में 12 घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाकर्ता पर लगा 12 लाख का जुर्माना

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के मधुकम में 12 घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. मामले में याचिकाकर्ता महादेव उरांव पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मामले में कोर्ट ने अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है. कोर्ट ने सभी पीड़ितों को 1-1 लाख रुपये देने का निर्देश दिया है. न्यायाधीश राजेश शंकर ने मामले पर फैसला सुनाया. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि महत्वपूर्ण तथ्य छिपाकर हाई कोर्ट से घरों पर बुलडोजर चलाने का आदेश लिया गया था. 

बताते चलें 47 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें याचिकाकर्ता ने पूरी जमीन पर दावा किया था. इसके बाद कोर्ट से दखल-दिहानी का आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने सभी 12 घरों पर बुलडोजर चलाया था. कार्रवाई के बाद प्रभावित लोगों ने कोर्ट में दस्तावेज पेश किए थे, जिसमें पता चला कि जमीन वैध रजिस्ट्री कर खरीदी गयी थी. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ेगी SIR की तारीख, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.