रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के एन एच19 लक्ष्मण मोड़ के समीप एक बाइक और अज्ञात वाहन की हुई टक्कर. जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि दूसरा घायल है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि मृतक तोपचांची से इसरी की ओर आ रहा था तभी पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है. जबकि मृतक की पहचान तोपचांची निवासी अदनान शेक बताया जा रहा है. वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है.
यह भी पढ़ें: पांच नंबर धौड़ा RCD रोड की स्थिति पर विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने की समीक्षा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश