न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को कोर्ट ने झटका दिया है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने अभिषेक झा की दायर डिस्चार्ज पिटीशन की खारिज कर दिया है. बता दें कि ईडी ने अभिषेक झा को खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में चार्जशीटेड किया है. इसी मामले में अभिषेकझा ने खुद को उनके ऊपरलगे आरोप से मुक्त करने के लिए कोर्ट से गुहार लगायी थी. अभिषेक झा ने 17 जून को कोर्ट में डिसचार्ज पिटीशन दाखिल की थी.
बता दें कि 6 मई 2022 को ईडी ने IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के साथ CA सुमन कुमार सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी में सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ ईडी ने बरामद किये थे. उस छापेमारी के बाद पूजा सिंघल और सुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल, दोनों जमान पर जेल से बाहर हैं.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में मानवता शर्मसार, 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, खेत से मिला शव, एक युवक हिरासत में