चैनपुर प्रखंड में अलाव की व्यवस्था, ठंड से राहत के लिए जिला परिषद और वन विभाग ने बांटी लकड़ी

By : News11 Bharat
चैनपुर प्रखंड में अलाव की व्यवस्था, ठंड से राहत के लिए जिला परिषद और वन विभाग ने बांटी लकड़ी

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: कड़ाके की ठंड को देखते हुए, चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के चौक-चौराहों पर आज जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा वार्ड सदस्य रश्मि भारती टोप्पो और वन विभाग के सहयोग से सार्वजनिक रूप से अलाव की व्यवस्था की गई. इस पहल के तहत, मुख्य चौराहों पर लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए लकड़ी का वितरण किया गया.इस कदम का मुख्य उद्देश्य कड़कड़ाती ठंड से आम जनता, राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को तत्काल राहत पहुँचाना है. लकड़ी मिलते ही विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें ठंड से काफी हद तक सुकून मिला.इस अवसर पर, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. उन्होंने कहा, "क्षेत्र की जनता को ठंड से बचाना हमारी प्राथमिकता है. वन विभाग के सहयोग से यह पहल की गई है ताकि चौक-चौराहों पर लोग आग ताप सकें और उन्हें ठंड से राहत मिल सके. हम आगे भी जनता की सुविधा के लिए तत्पर रहेंगे."

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस के अवसर पर देवघर उपायुक्त ने समाहरणालय के अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाई

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट