भरनो प्रखंड के परवल गांव में भूतपूर्व सैनिक नारायण साहू ने पत्नी की पुण्यतिथि पर असहायों को भोजन कराया, कम्बल दिया

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड के परवल गांव में भूतपूर्व सैनिक नारायण साहू ने पत्नी की पुण्यतिथि पर असहायों को भोजन कराया, कम्बल दिया

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:  प्रखंड के परवल गांव में किशोर साहू के घर के समीप स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को समाज सेवी सह भूतपूर्व सैनिक नारायण साहू के द्वारा अपने पत्नी स्व.फुलमनी देवी के आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर,डूडीया,दतिया,परवल,कुम्बाटोली,कोड़ेकेरा, जिरहुल,बंगरू,रेमे,पहाड़ बंगरु,सरईटोली,सरगांव,नदीटोली आदि गाँवो के हजारों गरीब असहाय,दिव्यांग,वृद्ध विधवाओं को सामूहिक भोजन कराते हुए उनके बीच कम्बल का वितरण किया.साथ ही इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित हजारों गरीबो को खीर पूड़ी सब्जी भोजन कराया गया.मौके पर नारायण साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने पत्नी के पुण्यतिथि पर परवल गांव में सेवा भाव से इस इलाके के गरीब असहाय ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए गरीब असहाय लोगो को कम्बल वितरण करने का उद्देश्य ही उनका सहयोग करने का है और परवल गांव में इस तरह के कार्य से लोग अंतरआत्मा से हमें आशीर्वाद देते हैं.मौके पर किशोर साहू,अमित साहू,उषा देवी,सीमा देवी,प्रियंका कुमारी,मेघनाथ साहू,आशीष कुमार,चिराग कुमार,अन्नू कुमारी,लियाना साहू,दशरत साहू,सत्ते साहू,पवन साहू,मनोज गोप,ओतीस साहू,राज साहू, चरकु साहू,गोपी,विशुन सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: धनबाद: ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी अतिरिक्त स्पीड गन, रोशनी के अभाव में दुर्घटना पर एनएच बनेगी पार्टी

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट