सुरेश स्वांसी हत्याकांड में अदालत ने तीन आरोपियों पर किया आरोप गठित, 19 फरवरी को गवाहों की होगी पेशी

By : News11 Bharat
सुरेश स्वांसी हत्याकांड में अदालत ने तीन आरोपियों पर किया आरोप गठित, 19 फरवरी को गवाहों की होगी पेशी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जमीन विवाद में सुरेश स्वांसी की हत्या मामले में तीन आरोपियों पर आरोप गठित कर दिया गया है. अपर न्याययुक्त देवाशीस महापात्रा की कोर्ट ने आरोपियों पूरन कुमार स्वांशी, जगदीश स्वांशी और हरि मुंडा पर आरोप गठित किया है. आरोप गठन के बाद अब इस हत्याकांड मामले में 19 फरवरी से गवाही की कार्रवाई होगी. बता दें कि आज की सुनवाई में कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया.

बता दें कि 12 सितंबर 2025 को सुरेश स्वांशी नामक व्यक्ति की हत्या की गयी थी. सुरेश स्वांशी की हत्या उस समय की गयी थी, जब वह सुबह मशरूम बटोरने जंगल गया था.  उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद अपराधियों ने निर्ममता का परिचय देते हुए सुरेश का सिर धड़ से अलग कर करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ी में छिपा दिया था. 13 सितंबर को ग्रामीणों ने खून के धब्बों का पीछा करते हुए सुरेश का शव देखा था. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.

यह भी पढ़ें: घाघरा प्रखंड में गणतंत्र दिवस की रूपरेखा तैयार, सभी संस्थानों का समय तय, बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट