न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कम ईंधन खर्च करने की अपील पर झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को कुछ भी कहने से पहले उन्हें खुद उस पर अमल करना चाहिए. जब वार की स्थिति उत्पन्न हुई थी तब इंदिरा गांधी जी ने अपने सारे आभूषण देश और सेना को दान कर दिया था और उन्हें देखने के बाद पूरे देश ने इसे माना था. लेकिन अभी देश के प्रधानमंत्री राज्यों में जब चुनाव चल रहे थे तो उन्हें संकट के बारे में एक शब्द नहीं किया. और अब अचानक वह इन बातों को कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का रिकॉर्ड रहा है कि जनता परेशान रही है और यह लोग मस्त रहे हैं. इन्हें पहले अपने पर लागू करना चाहिये फिर कुछ बोलना चाहिए. इतिहास में जब भी देश को परेशानी आई है जनता ने अपना सर्वोच्च त्याग किया है. लेकिन अभी की जो स्थिति है इस स्थिति में केंद्र की सरकार ने देश को हिलाने का काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- अब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के कारकेड में होंगी मात्र 4 गाड़ियां, ईंधन संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला
इंदिरा जी ने अपना पूरा आभूषण दान दिया था, आज के PM सिर्फ जनता से सब कुछ कराना चाहते: दीपिका पांडेय सिंह
संबंधित सामग्री
राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत
मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी.
चतरा: आम्रपाली कोल क्षेत्र में अवैध जमाबंदी का भंडाफोड़, ग्राम सभा में रद्द हुआ 42 एकड़ का प्रस्ताव
ग्रामीणों के इस कड़े कदम से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है.
रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.
मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी
बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.