न्यूज़ 11 रोहन निषाद चाईबासा
चाईबासा: उरांव समाज रक्तदान समूह के तत्वाधान में कारगिल शहीद राम भगवान केरकेट्टा के पूण्य स्मृति में एक वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह रक्तदान शिविर सदर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में किया गया. इस शिविर का उद्घाटन प. सिंहभूम के उपविकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा एवं सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी और शिवचरण हांसदा के द्वारा शहीद के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर किया गया. साथ में जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरीन, सदस्या राजश्री सवैया उपस्थित रहीं.
शहीद राम भगवान केरकेट्टा के शहीद दिवस पर उरांव समाज के लोग पोस्टऑफिस चौक स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए एवं श्रद्धांजलि सभा की. विदित हो कि कारगिल युद्ध के दौरान 13 सितम्बर 1999 को राम भगवान केरकेट्टा शहीद हो गए थे. उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु ही आज यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया .
इस शिविर में अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा एवं डी.एस.पी बहामन टूटी एवं उद्योगपति शाह समाजसेवी मुकुंद रूंगटा,सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार उपस्थित हुए एवं शिविर का निरीक्षण भी किया. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने उरांव समाज रक्त समूह के इस प्रयास की काफी सराहना की. उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, रक्त से ही किसी मरीज का जीवन बचता है, और इस अभियान में इस समूह के प्रत्येक सदस्य साधुवाद के पात्र है . उरांव समाज रक्तदान समूह ने एस.पी.साहब को धन्यवाद दिया और उनके निर्देश पर 5 पुलिसकर्मी एवं CRPF कोबरा के 5 जवानों ने शिविर मे आकर रक्तदान किए. इस तरह आज के रक्तदान शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सभी रक्तदाताओं की प्रमाण-पत्र एवं भेंट देकर सम्मानित किया l आज के इस रक्तदान शिविर में सफल बनाने में सर्वश्री लालू कुजूर ब्लडमैन संचू तिर्की,सहदेव किस्पोट्टा,अनिल लकड़ा,बाबूलाल बरहा,लक्ष्मण बरहा,जवाहर लाल बंकिरा,त्रिशानू रॉय,प्रताप कटिहार,अर्जुन बानरा,मानकी कुदादा,नवल कच्छप,विष्णु मिंज,सुमित बरहा, किशन बरहा,रोहित खलखो,रोहित लकड़ा,संजय नीमा,पंकज खलखो,राजकमल लकड़ा, गणेश कच्छप,जोगिंदर खलखो, मो.तहसीन,कृष्णा कुजूर,करमा कुजूर,सौरव मिंज,चंदन कच्छप,बिट्टू कच्छप,देशप्रेमी लकड़ा,विजयलक्ष्मी लकड़ा,लक्ष्मी कच्छप,निर्मला लकड़ा,लक्ष्मी बरहा,विकास कच्छप,ईश्वर कच्छप,संतोष टोप्पो,मो.फिरदोश,सागर कुंकल,दुर्गा तिर्की,पवन कुजूर सहित शहर के गणमान्य, समाजसेवी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन