न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने आज 30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान किया है. झारखंड आंदोलनकारियों ने लंबित मांगों को लेकर बंद बुलाया है.
मोर्चा का कहना है कि राज्य बने 26 वर्ष हो गए हैं, लेकिन सरकार के संकल्प और सरकार के आश्वासन पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है. अगर सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करेगी, तो 15 नवंबर को वे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे. आंदोलनकारी किसानों विस्थापितों को न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान से जीने का अधिकार मिले, यही इनकी मांग है.

इसे भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में डीजे बजा तो रद्द होगा लाइसेंस, समिति के पदाधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई