झारखंड BJP ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

By : Ark Sahuliyar
झारखंड BJP ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के23 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. रांची महानगर से वरुण साहू को अध्यक्ष बनाया गया है. रांची महानगर अध्यक्ष की घोषणा में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, रांची पूर्वी और पश्चिमी जिला अध्यक्ष की घोषणा में कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, गिरिडीह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, रामगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद शामिल हुए.

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री ,सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं व बधाई दी. भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी, महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज 23 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की.
डॉ वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ हुआ था. प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंडल और जिलों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई है. बताया कि आज इसी  क्रम में पार्टी ने 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की है.

डॉ वर्मा ने बताया कि दुमका  रूपेश मंडल, पाकुड़ सरिता मुर्मू, जामताड़ा सुमित शरण देवघर सचिन रवानी, गोड्डा लक्ष्मी चक्रवर्ती, साहेबगंज गौतम यादव, धनबाद (ग्रामीण) मोहन कुंभकार, धनबाद (महानगर) श्रवण राय, गिरिडीह (महानगर) रंजीत कुमार राय,गिरिडीह (ग्रामीण) महेंद्र वर्मा, हजारीबाग विवेकानंद सिंह, चतरा रामदेव भोक्ता, रामगढ़ संजीव कुमार, रांची (महानगर) वरुण साहू, रांची (पूर्वी) विनय महतो धीरज, रांची (पश्चिम) नरेंद्र सिंह, गुमला सागर उरांव, सिमडेगा दीपक पुरी, पलामू अमित तिवारी, लातेहार बंशी यादव, चाईबासा गीता बालमुचू, चक्रधरपुर दीपक पासवान, सरायकेला खरसावां हरे कृष्ण प्रधान जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार ,मजबूती की दृष्टि से पार्टी ने रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में बांटा है , चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण भी दो नए सांगठनिक जिले बनाए गए हैं. बताया कि पार्टी ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया है. आज घोषित 23 जिला अध्यक्ष की सूची में 3 महिलाएं शामिल हैं. निर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति  और  1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं.

देखें लिस्ट 

  • वरुण साहू - रांची महानगर 
  • अमित तिवारी - पलामू 
  • बंशी यादव - लातेहार 
  • विवेकानंद सिंह - हजारीबाग 
  • संजीव कुमार बाबला - रामगढ़ 
  • रामदेव सिंह भोक्ता - चतरा 
  • सरिता मुर्मू - पाकुड़ 
  • लक्ष्मी चक्रवती - गोड्डा 
  • गौतम यादव - साहेबगंज 
  • सुमित शरण - जामताड़ा 
  • सचिन रवानी - देवघर 
  • रूपेश मण्डल - दुमका 
  • श्रवण राय - धनबाद महानगर 
  • मोहन कुम्भकार - धनबाद ग्रामीण 
  • महेंद्र वर्मा - गिरीडीह ग्रामीण 
  • रंजीत कुमार राय - गिरीडीह महानगर 
  • विनय कुमार महतो - रांची ग्रामीण पूर्वी  
  • नरेंद्र सिंह - रांची ग्रामीण पश्चिम 

height=694

ये भी पढ़ें- BJP ने एक बार फिर वरुण साहू पर जताया भरोसा, बनाए गए रांची महानगर अध्यक्ष 

 

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित