jharkhand-forest-department-celebrates-internation

योग और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, वन मुख्यालय में मनाया गया योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर वन मुख्यालय झारखंड के पलाश सभागार में वन प्रचार और प्रसार प्रमंडल, रांची ने योग दिवस का आयोजन किया.

By : Vaibhaw Vikram
योग और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, वन मुख्यालय में मनाया गया योग दिवस

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर वन मुख्यालय झारखंड के पलाश सभागार में वन प्रचार और प्रसार प्रमंडल, रांची ने योग दिवस का आयोजन किया. इस अवसर पर झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ, संजीव कुमार ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. आज के व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवन में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है.

उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा योग, दोनों का उद्देश्य मानव जीवन को स्वस्थ एवं संतुलित बनाना है. जिस प्रकार वृक्ष और वन हमें स्वच्छ वायु, शुद्ध पर्यावरण एवं जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं, उसी प्रकार योग स्वस्थ एवं सुखी जीवन की आधारशिला है. इसलिए पर्यावरण संरक्षण और योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है.

संजीव कुमार ने राज्य के सभी वन पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण मिलकर ही एक सशक्त एवं समृद्ध झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव ए टी मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी, संजीव राजीव रंजन, मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी झारखंड संजीव एस आर नटेश, वन प्रमंडल पदाधिकारी वन्य प्राणी अवनीश कुमार चौधरी, उप निदेशक पकंज कंबोज समेत झारखंड वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इस योग दिवस के उत्सव में सुबह 6 बजे से भाग लिया.

यह भी पढ़ें: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.