झारखंड हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक दिलाई शपथ 

By : Mansi Kumari
झारखंड हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक दिलाई शपथ 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक आज शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई.  बता दें कि, जस्टिस सोनक गुरुवार को रांची पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका हाई कोर्ट के जजों, अधिवक्ताओं और रजिस्ट्री अधिकारियों ने स्वागत किया.

जस्टिस सोनक अक्टूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए. इसके बाद उन्होंने बांबे हाई कोर्ट की पणजी पीठ में सिविल, संवैधानिक, श्रम, सेवा, पर्यावरण, वाणिज्यिक और कर कानून तथा जनहित याचिकाओं में लंबा अनुभव हासिल किया. केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थाई अधिवक्ता, राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता और विभिन्न निगमों के लिए कानूनी सेवाएँ देने के बाद, उनकी दक्षता को देखते हुए 21 जून 2013 को उन्हें बांबे हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया.

शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन
जस्टिस सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डान बॉस्को हाई स्कूल से पूरी की. इसके बाद धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी की पढ़ाई की. कानून में उन्होंने एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी की डिग्री हासिल की. इसके अलावा उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी प्राप्त किया.

यह भी पढ़े: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को मिली जान से मारने की धमकी
 
संबंधित सामग्री

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया