ऑपरेशन नई दिशा

'ऑपरेशन नई दिशा' के तहत झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 हार्डकोर माओवादियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर 

ऑपरेशन नई दिशा के तहत झारखंड पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में 03 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

By : Ark Sahuliyar
'ऑपरेशन नई दिशा' के तहत झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 हार्डकोर माओवादियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
ऑपरेशन नई दिशा के तहत झारखंड पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में 03 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. सरेंडर करने वालों में रीजनल कमेटी सदस्य राम प्रसाद मार्डी, सब जोनल कमेटी सदस्य गौरी और जोनल कमेटी सदस्य मीता शामिल हैं. 15 लाख का इनामी राम प्रसाद मार्डी उर्फ़ सचिन (निवास:-ग्राम-झुंझका, थाना-पटमदा, पूर्वी सिंहभूम) ने एक AK-47 के साथ सरेंडर किया. राम प्रसाद मार्डी की पत्नी और 10 लाख का इनामी मीता उर्फ़ नयनतारा (निवास:-ग्राम-सोनाचूरा, थाना-नंदीग्राम, पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल) ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया. वहीं, 01 लाख की इनामी बुलु उर्फ़ गौरी ने भी सरेंडर किया. हथियारों/गोला-बारूद आदि के ढेर की बरामदगी के लिए तीनों माओवादियों से पूछताछ जारी है. 

यह भी पढ़ें- रिश्वतकांड: तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.