न्यूज़11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्य्क्ष राहुल मुर्मू देर संध्या नरवा पहाड़ यूसिल क्लब पहुंचे, जहां यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के नेता सुरजीत सोरेन, दामु नायक, जितराई मुर्म ने गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके दिल्ली लोकसभा के ओलचिकी भाषा के अनुवादक संजीव कुमार मुर्मू भी उपस्थित थे. इस दौरान सुरजीत सोरेन ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू को यूरेनियम को लेकर फैले अफवाह के प्रति अवगत कराया तथा इसके फायदे व देश की तरक्की में यूरेनियम के योगदान की जानकारी. इसके पूर्व यूसिल कंपनी में यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के गठन, उनके बायलाज से जानकारी दी. एसटी कर्मचारियों की हितो की रक्षा को लेकर की किए जा रहे कार्यों से परिचय कराया. इस मौके पर संघ की ओर से दामु नायक, फागु मारडी, जगबल सिंह सरदार, अनार मारडी, राधा गोविंद सिंह, शालखु मुर्मु, डोगल दिग्गी, बुद्धेश्वर बास्के, चरण किस्कू, फुदान मारडी, गाजिया हांसदा, सुरजीत सोरेन, राहुल माझी,जितराय मुर्मु उपस्थित थे.
झारखंड पुलिस एसोसिएशन
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू पहुंचे नरवा पहाड़ क्लब भवन, एसटी कमिटी के किया भव्य स्वागत
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्य्क्ष राहुल मुर्मू देर संध्या नरवा पहाड़ यूसिल क्लब पहुंचे
By :
Ark Sahuliyar
•