न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज कल झारखंड का मौसम मिश्रित रहता हैं. जहां एक तरफ तेज धूप तो वहीं दूसरी तरफ शाम को बारिश और वज्रपात हो सकता हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने 28-30 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के कुछ जिलों में बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान होने के संकेत हैं. यह बारिश बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत दिलाएगी, हालांकि नमी बढ़ने से गर्मी का एहसास अधिक हो सकता हैं.
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों (दुमका, गिरिडीह, देवघर, साहिबगंज) जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना हैं. वहीं रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर जैसे जिलों में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं. कहा जा सकता है कि आज झारखंड के 10 से अधिक जिलों में बारिश हो सकती हैं. इस बारिश से लोगों को हीटवेव से थोड़ी राहत भी मिल सकती हैं.
आज का तापमान
आज पलामू का अधिकतम तापमान लगभग 43-44 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. वहीं चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर का तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. साथ ही बोकारो, गोड्डा और रांची का तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस होगा जबकि हजारीबाग और गुमला जैसे जिलों का तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं.
आज का मौसम
आज मौसम गर्म रहने वाला है लेकिन बारिश की वजह से हीटवेव से लोगों को काफी राहत मिल सकती हैं. वहीं 29-30 अप्रैल को इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है, जहां कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती हैं. आज तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने वाला है लेकिन नमी बढ़ने से उमस वाली गर्मी महसूस हो सकती हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि कुछ जिलों में तपिश, तो कुछ जिलों में राहत भरी बारिश होने की संभावना हैं.
यह भी पढ़े: रांची: धुर्वा डैम में डूबने वाले युवक की पुलिस को नहीं मिली लाश, NDRF की टीम आज करेगी तलाश